राजस्थान
Jaipur: ग्राम पंचायतों तक वित्तीय सेवाएं पहुंचाने के लिए केंद्र का सतत अभियान शुरू
Tara Tandi
1 July 2025 5:00 PM IST

x
Jaipur जयपुर । केन्द्रिय वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 30 सितंबर तक एक त्रैमासिक देशव्यापी वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर तक बैंकिंग, बीमा और पेंशन जैसी आवश्यक वित्तीय सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना और पात्र नागरिकों को इन योजनाओं से जोड़ना है।
अभियान के प्रमुख घटकों में प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के अंतर्गत वर्तमान निष्क्रिय बैंक खातों का पुनः सत्यापन, जिन व्यक्तियों के अभी तक बैंक खाते नही है, उनके नए बैंक खाते खोलना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और अटल पेंशन योजना (APY) में नामांकन को प्रोत्साहन देना शामिल है।
इस अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक बार विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा, जो मुख्य रूप से शनिवार को होंगे। इन शिविरों का आयोजन जिलाधिकारियों के नेतृत्व में अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) के समन्वय से किया जाएगा, जिसमें सभी बैंकों के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।
मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) से समन्वय कर विस्तृत शिविर कार्यक्रम तैयार करें तथा इन शिविरों के सफल आयोजन हेतु आवश्यक स्थान, आधारभूत सुविधाएँ और मानव संसाधन उपलब्ध कराए जाएँ।
राज्य सरकार द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस महत्त्वपूर्ण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और बैंकिंग व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं तथा अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस हेतु अधिक जानकारी के लिए नागरिक अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय, बैंक शाखा या जिला कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
TagsJaipur ग्राम पंचायतोंवित्तीय सेवाएं पहुंचानेकेंद्र सतत अभियान शुरूJaipur Centre starts continuous campaign for providing financial services to Gram Panchayatsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





