राजस्थान

Jaipur: टाडा-माडा योजना के तहत नए गाँव को जोड़ने की कार्यवाही केंद्र सरकार द्वारा

Tara Tandi
3 March 2025 4:14 PM IST
Jaipur: टाडा-माडा योजना के तहत नए गाँव को जोड़ने की कार्यवाही केंद्र सरकार द्वारा
x
Jaipur जयपुर । जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबू लाल खराड़ी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि टाडा-माडा योजना के तहत नए गांवों को जोड़ने की कार्यवाही केंद्र सरकार द्वारा की जाती है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि अंता विधानसभा क्षेत्र में नए गांवों को जोड़ने के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त होने पर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे जायेगे।
जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गत सरकार के समय अंता विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत कुछ विकास कार्यों को प्रारंभ नहीं किया गया किन्तु वर्तमान सरकार द्वारा इन कार्यों की तकनीकी व वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है, जिनकी निविदा प्रक्रियाधीन है।
उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि अंता विधानसभा क्षेत्र में टाडा माडा योजना के तहत किये गए विकास कार्यों की गुणवत्ता व अनियमितता के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर जाँच कराकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले विधायक श्री कंवरलाल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने बताया कि टाडा-माडा योजनान्तर्गत जिला परिषद् से प्रस्ताव प्राप्त होने पर क्षेत्र की सापेक्ष आवश्यकता, अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या, संसाधनों तथा बजट उपलब्धता को ध्यान में रखकर नवीन कार्य स्वीकृत किये जाते है।
उन्होंने अंता विधानसभा क्षेत्र में टाडा-माडा योजनान्तर्गत सम्मिलित ग्राम पंचायतों की सूची एवं विगत पांच वर्षों में स्वीकृत कार्यों और व्यय राशि का विवरण सदन के पटल पर रखा।
Next Story