राजस्थान

Jaipur: केंद्र सरकार ने किया छोटी सोच का प्रदर्शन: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Admindelhi1
16 Aug 2024 8:38 AM GMT
Jaipur: केंद्र सरकार ने किया छोटी सोच का प्रदर्शन: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
x
राहुल गांधी के स्वतंत्रता दिवस पर बैठाने के स्थान के विवाद पर बोले गहलोत

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पांचवी पंक्ति में बैठाने पर कहा कि यह केंद्र सरकार की छोटी सोच का प्रदर्शन है।

अशोक गहलोत ने लिखा कि "आजादी के बाद से स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर नेता प्रतिपक्ष के बैठने के स्थान को लेकर कभी विवाद नहीं हुआ क्योंकि हमेशा नेता प्रतिपक्ष को ससम्मान अग्रिम पंक्ति में स्थान दिया जाता था। आज लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी को परंपरा अनुसार अग्रिम पंक्ति में ना बिठाकर पांचवीं पंक्ति में बिठाकर केन्द्र सरकार ने छोटी सोच का प्रदर्शन किया है। पूरा देश यह देख रहा है कि किस प्रकार लोकतांत्रिक परंपराओं की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।"

Next Story