राजस्थान
Jaipur: पाली जिले में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इंडिजिनस फार्म की स्थापना की जाएगी
Tara Tandi
13 March 2025 1:52 PM IST

x
Jaipur जयपुर। विधान सभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को पशुपालन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने पशुपालन के क्षेत्र में एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि देशी पशुओं के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए पाली जिले में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इंडिजिनस फार्म की स्थापना की जाएगी जिससे प्रदेश में देशी पशुओं की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसकी स्थापना में 10 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
उन्होंने प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय, बग्गड़, झंुझुनू, और गंगापुर, भीलवाड़ा को पॉलीक्लिनिक, बावड़ी खुर्द पशु चिकित्सालय, फलौदी को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय तथा पशु उप चिकित्सा केंद्र धीरपुरा, जोधपुर को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि एक साल में गौशालाओं को 1233 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री ने राजसमंद में निष्क्रमणीय पशुपालक विद्यालय खोले जाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि महिलाओं को संबल देकर प्रत्येक क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की दृष्टि से दस पशु सखियों को सम्मानित किया जाएगा और उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि के लिए टैबलेट प्रदान किया जाएगा।
TagsJaipur पाली जिलेसेंटर ऑफ एक्सीलेंसइंडिजिनस फार्म स्थापनाJaipur Pali districtCenter of ExcellenceIndigenous Farm Establishmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





