राजस्थान
Jaipur: मंत्रीमंडलीय उप समिति ने नगरीय निकायों के पुनर्गठन प्रस्तावों की जांच की
Tara Tandi
27 May 2025 3:59 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मंत्रिमण्डल सचिवालय, राजस्थान सरकार के आदेशों की अनुपालना में मंगलवार को स्वायत्त शासन विभाग के सभागार में राज्य में नगरीय निकायों के पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन के प्राप्त प्रस्तावों को लेकर परीक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्रीमण्डलीय उप समिति के सदस्य राज्यमंत्री वन विभाग श्री संजय शर्मा, राज्यमंत्री सहकारिता विभाग श्री गौतम कुमार तथा समिति के संयोजक राज्यमंत्री नगरीय विकास विभाग श्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा इस बैठक में अजमेर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर संभाग की नगरीय निकायों के पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन के प्रस्तावों पर समीक्षा एवं गहन चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि जोधपुर, भरतपुर एवं जयपुर संभाग की नगरीय निकायों के पुनर्गठन एवं पुनर्सीमांकन के प्रस्तावों पर मंत्रीमण्डलीय उप समिति की अगली बैठक बुधवार को आयोजित की जायेगी।
इस बैठक में स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री राजेश यादव, निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव श्री इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहे।
TagsJaipur मंत्रीमंडलीय उप समितिनगरीय निकायोंपुनर्गठन प्रस्तावों जांचJaipur Cabinet Sub-CommitteeUrban BodiesInvestigation of Reorganization Proposalsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





