राजस्थान
Jaipur: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किसान गौरव पथ का किया शिलान्यास
Tara Tandi
24 Sept 2025 5:26 PM IST

x
Jaipur जयपुर : पशुपालन और गोपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को पाली जिले के सुमेरपुर में जवाई बांध रोड को किसान गौरव पथ के रूप में विकसित करने के लिए भूमि शिलान्यास किया।
यहां सीसी रोड के साथ नाली निर्माण भी किया जा रहा है। आठ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस गौरव पथ को फरवरी,2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। श्री कुमावत ने बताया कि राजगुरु सर्कल से जवाई बांध की और जाने वाली रोड बनाई जाएगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्धारा करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से राजगुरु सर्किल से कृषि उपज मंडी के आगे जहां तक डिवाइडर बना हुआ है, वहां 2 किलोमीटर लंबी और दोनों साइड 7-7 मीटर चौड़ी नई सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा।
श्री कुमावत ने बताया कि 74.48 लाख रुपए की लागत से एक मीटर चौड़े डिवाइडर बनेंगे, जिनकी फाउंडेशन से ऊंचाई 2.5 फीट और मोटाई 5 इंच होगी। 50.30 लाख रूपए की लागत से रोड के दोनों तरफ ब्लॉक भी लगाए जाएंगे। 16 स्थानों पर क्रॉसिंग पाइप डाले जाएंगे ताकि कभी पानी, बिजली, इंटरनेट या अन्य लाइनों की जरूरत पड़े तो बिना सड़क तोड़े काम हो सके। उन्होंने बताया कि रोड बनने के बाद अगले 10 वर्षों तक किसी भी प्रकार की खुदाई या तोड़फोड़ की स्वीकृति नहीं दी जाएगी।
इस मौके पर श्री करण सिंह नेतरा, श्री राजेंद्र सिंह कोलीवाड़ा, पाली सरस डेयरी के अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिठिया, श्री अनोप सिंह, श्री गजेंद्र सिंह, सुमेरपुर व्यापार संघ के अध्यक्ष श्री पुखराज सोलंकी, श्री पूनम सिंह, श्री रविकांत, श्री हड़मत सिंह, श्री लालाराम देवासी, श्री भगताराम देवासी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
TagsJaipur कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावतकिसान गौरव पथकिया शिलान्यासJaipur Cabinet Minister Zoraram Kumawat laid the foundation stone of Kisan Gaurav Pathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





