राजस्थान

Jaipur: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किसान गौरव पथ का किया शिलान्यास

Tara Tandi
24 Sept 2025 5:19 PM IST
Jaipur: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किसान गौरव पथ का किया शिलान्यास
x
Jaipur जयपुर : पशुपालन और गोपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को पाली जिले के सुमेरपुर में जवाई बांध रोड को किसान गौरव पथ के रूप में वि​कसित करने के लिए भूमि शिलान्यास किया।
यहां सीसी रोड के साथ नाली निर्माण भी किया जा रहा है। आठ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस गौरव पथ को फरवरी,2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। श्री कुमावत ने बताया कि राजगुरु सर्कल से जवाई बांध की और जाने वाली रोड बनाई जाएगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्धारा करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से राजगुरु सर्किल से कृषि उपज मंडी के आगे जहां तक डिवाइडर बना हुआ है, वहां 2 किलोमीटर लंबी और दोनों साइड 7-7 मीटर चौड़ी नई सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा।
श्री कुमावत ने बताया कि 74.48 लाख रुपए की लागत से एक मीटर चौड़े डिवाइडर बनेंगे, जिनकी फाउंडेशन से ऊंचाई 2.5 फीट और मोटाई 5 इंच होगी। 50.30 लाख रूपए की लागत से रोड के दोनों तरफ ब्लॉक भी लगाए जाएंगे। 16 स्थानों पर क्रॉसिंग पाइप डाले जाएंगे ताकि कभी पानी, बिजली, इंटरनेट या अन्य लाइनों की जरूरत पड़े तो बिना सड़क तोड़े काम हो सके। उन्होंने बताया कि रोड बनने के बाद अगले 10 वर्षों तक किसी भी प्रकार की खुदाई या तोड़फोड़ की स्वीकृति नहीं दी जाएगी।
इस मौके पर श्री करण सिंह नेतरा, श्री राजेंद्र सिंह कोलीवाड़ा, पाली सरस डेयरी के अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिठिया, श्री अनोप सिंह, श्री गजेंद्र सिंह, सुमेरपुर व्यापार संघ के अध्यक्ष श्री पुखराज सोलंकी, श्री पूनम सिंह, श्री रविकांत, श्री हड़मत सिंह, श्री लालाराम देवासी, श्री भगताराम देवासी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
Next Story