राजस्थान

Jaipur: कैबिनेट मंत्री ने पाली जिले में शिविर का किया निरीक्षण

Tara Tandi
4 Oct 2025 6:11 PM IST
Jaipur: कैबिनेट मंत्री ने पाली जिले में शिविर का किया निरीक्षण
x
Jaipur जयपुर । ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के तहत शुक्रवार को पाली जिले के भांवरी व मणिहारी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत एवं संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने कैम्प का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका त्वरित समाधान करे।
संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह ने भांवरी ग्राम पंचायत पर उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में 17 प्रकरणों को सुना जिसमें 6 हिस्सेदारों के एक बंटवारा प्रकरण का निस्तारण किया साथ ही नाम शुद्धिकरण प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उन्होंने भांवरी ग्रामीण सेवा शिविर में 10 पट्टे ग्रामीणों में वितरित किए गए। साथ ही मणिहारी कैम्प का निरीक्षण कर बंटवारे के 6 प्रकरण, म्यूटेशन के 12, पट्टा वितरण 6 एवं मंगला पशु बीमा योजना में 38 व्यक्तियों को लाभान्वित किया।
Next Story