राजस्थान

Jaipur: जाली बिलों से कर चोरी के मामलों में सीए अंकित जैन गिरफ्तार

Tara Tandi
26 March 2025 7:30 PM IST
Jaipur: जाली बिलों से कर चोरी के मामलों में सीए अंकित जैन गिरफ्तार
x
Jaipur जयपुर । बिना किसी माल अथवा सेवा की सप्लाई किये केवल बिल जारी करते हुए 10.05 करोड़ रूपये की फेक आईटीसी जनरेट एवं यूटिलाइज करने के आरोप में अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन), राज्य कर, प्रवर्तन शाखा—तृतीय ने मैसर्स के सी जैन एंड एसोसिएट्स के श्री अंकित जैन पुत्र श्री कैलाश चन्द्र जैन को बुधवार को गिरफ्तार किया है।
विशेष आयुक्त (प्रवर्तन) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) श्री शिशुपाल सिंह के पर्यवेक्षण में श्री मनीष बक्षी, संयुक्त आयुक्त, वृत-ए, प्रवर्तन शाखा-तृतीय, जयपुर के नेतृत्व में श्री कृष्ण कुमार स्वामी, सहायक आयुक्त द्वारा श्री अंकित जैन को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
श्री शिशुपाल सिंह ने बताया कि श्री अंकित जैन द्वारा अपने कुछ क्लाईन्टस की फर्मों के रिटर्नस भरने के कार्य को राजस्व हानि की मंशा से दुरूपयोग करते हुए फेक सप्लाई अर्थात बिना किसी वास्तविक माल अथवा सेवा की सप्लाई के केवल फेक इनवॉइस जारी करते हुए फेक आईटीसी जनरेट एवं यूटिलाइज कर राजस्व की सदोष हानि की है। जिसके एवज में कमीशन प्राप्त किया जाकर मिथ्या आगत कर का लाभ पहुंचाया एवं कमीशन प्राप्त किया जाकर करापवंचन किया।
टीम में सहायक आयुक्त श्री हेमन्त चंचल, राज्य कर अधिकारी श्री हेमन्त कुमार शर्मा, श्री संजय चौधरी, श्री प्रदीप कुमार एवं कर सहायक श्री दिनेश कुमार सैनी टीम में शामिल रहे।
Next Story