राजस्थान
Jaipur: बुनियादी विकास व बेहतर जीवन स्तर से समृद्ध होंगे सीमावर्ती गांव - मुख्यमंत्री
Tara Tandi
5 April 2025 7:21 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी प्रदान किए गए ‘वाइब्रेंट विलेज्स कार्यक्रम-II’ को सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों के समग्र विकास की दिशा में सशक्त पहल बताया है। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया ।
श्री शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित गांवों में बुनियादी ढांचे के विकास एवं नागरिकों के जीवन स्तर को अधिक बेहतर बनाने में परिवर्तनकारी सिद्ध होगा।
उल्लेखनीय है कि वाइब्रेंट विलेज्स कार्यक्रम द्वितीय के अन्तर्गत राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गुजरात, जम्मू और कश्मीर (यूटी), लद्दाख (यूटी), मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गांवों को शामिल किया जाएगा तथा इस पर कुल 6 हजार 839 करोड़ रुपये का परिव्यय होगा।
TagsJaipur बुनियादी विकासबेहतर जीवन स्तरसमृद्ध सीमावर्ती गांव मुख्यमंत्रीJaipur Infrastructure developmentbetter living standardsprosperous border villages Chief Ministerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





