राजस्थान

Jaipur: वेटरनरी पब्लिक हेल्थ विषयक पुस्तक राज्यपाल को भेंट

Admindelhi1
15 Feb 2026 12:48 PM IST
Jaipur: वेटरनरी पब्लिक हेल्थ विषयक पुस्तक राज्यपाल को भेंट
x

जयपुर: स्वर्गीय डॉ. रजनी जोशी द्वारा वेटरनरी पब्लिक हेल्थ विषय पर लिखित पुस्तक को उनकी माताजी शकुंतला पुरोहित ने राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को राजभवन में भेंट किया। इस गरिमामय एवं भावपूर्ण अवसर पर स्वर्गीय डॉ. रजनी जोशी के पति सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी सुनील जोशी भी उपस्थित रहे।

पुस्तक भेंट करने के इस विशेष क्षण के साक्षी अनिल व्यास, अनिल शर्मा, डॉ. आनंद राज, डॉ. राजा पुरोहित तथा कुलदीप सिंह भी रहे। यह अवसर स्वर्गीय डॉ. रजनी जोशी के शैक्षणिक योगदान और वेटरनरी पब्लिक हेल्थ के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण कार्यों को स्मरण करने का एक भावुक एवं प्रेरणादायक क्षण रहा।

Next Story