राजस्थान

Jaipur: जनता के विश्वास पर भाजपा की शक्ति आधारित: मदन राठौड़

Admindelhi1
12 Nov 2025 12:00 PM IST
Jaipur: जनता के विश्वास पर भाजपा की शक्ति आधारित: मदन राठौड़
x

जयपुर: प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बनी राज्य सरकार के कार्यों पर विश्वास जताते हुए इसे पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सरकार माना है। पब्लिक रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज द्वारा कराए गए व्यापक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष सामने आया है कि प्रदेश की जनता ने पानी, बिजली, रोजगार, उद्योग, निवेश और कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में राज्य सरकार के कार्यों को सराहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनमत भजनलाल सरकार की पारदर्शी, जनहितैषी और विकासोन्मुख नीतियों की पुष्टि है। यह जनता का भरोसा और आशीर्वाद ही है, जो हमें और अधिक समर्पण के साथ राजस्थान को समृद्ध बनाने के लिए प्रेरित करता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पानी, बिजली, उद्योग, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में ठोस कदम उठाए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव अब जमीन पर दिख रहा है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 58 प्रतिशत नागरिकों ने माना कि पानी की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हुआ है। 52 प्रतिशत ने कहा कि बिजली आपूर्ति और बिलिंग प्रणाली में सुधार हुआ है। 64 प्रतिशत लोगों ने औद्योगिक माहौल और रोजगार सृजन को बेहतर बताया। 63 फीसदी किसानों ने कृषि और किसान कल्याण योजनाओं को सराहा। राठौड़ ने कहा कि यह परिणाम भाजपा सरकार के जनकल्याण के संकल्प की सफलता का प्रमाण है। भाजपा और सरकार जनता के भरोसे को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेगी। भाजपा सरकार का हर निर्णय जनहित के लिए है, और हर कदम राजस्थान को आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में है। उन्होंने भाजपा परिवार की ओर से समस्त नागरिकों को धन्यवाद देते हुए यह विश्वास दिलाया कि जनता के सहयोग से राजस्थान विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

राठौड़ ने पब्लिक रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज के सर्वे में प्रदेशवासियों द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार पर जताए गए भरोसे और समर्थन के लिए जनता का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम जनता के विश्वास, भजनलाल सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और पारदर्शी सुशासन की जीत है। प्रदेश में बिजली, पानी, उद्योग, रोजगार, किसान और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्रों में हुए सुधार यह सिद्ध करते हैं कि राजस्थान विकास के नए युग की ओर अग्रसर है। गोठवाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए भ्रष्टाचार मुक्त, सुशासित और विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Next Story