राजस्थान

Jaipur: BJP जयपुर शहर ने बस्ती में मनाया दीपावली उत्सव

Admindelhi1
20 Oct 2025 9:09 AM IST
Jaipur: BJP जयपुर शहर ने बस्ती में मनाया दीपावली उत्सव
x

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर ने दीपावली के पावन पर्व पर जयसिंहपुरा खोर स्थित कच्ची बस्ती में घुमंतू जाति के परिवारों को राशन किटों का वितरण किया, और उनके साथ दीपावली की खुशियां बांटी।

जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि इस राशन किट में राशन सामग्री के साथ-साथ पूजन का सामान, दीपक और मिठाई भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश है कि शोषित, पीड़ित, दलित और वंचित वर्ग को सशक्त बनाने से ही देश सशक्त बनेगा। इसी भावना से समाज उत्थान का यह अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है।

गोयल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर ने इसी प्रेरणा से 16 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में आत्मनिर्भर भारत रोजगार उत्सव बनाकर 54 परिवारों को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाकर आत्मनिर्भर बनाया था।

अभियान की संयोजक रेखा राठौड़ ने बताया कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर न केवल राजनीतिक गतिविधियों में बल्कि सामाजिक सेवा कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण से समाज उत्थान की भावना से प्रेरित होकर इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया गया है।

दीपावली के इस पावन अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा के माध्यम से सैकड़ों परिवारों के चेहरों पर खुशियों की रोशनी बिखेरी और समाज में सद्भाव, एकता और समरसता का संदेश दिया।

Next Story