राजस्थान

Jaipur: आरजीएचएस योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, सरकार को करोड़ों का चूना

Admindelhi1
11 April 2025 1:17 PM IST
Jaipur: आरजीएचएस योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, सरकार को करोड़ों का चूना
x
"डॉक्टरों और मेडिकल संचालकों ने मिलकर उड़ाए करोड़ों"

जयपुर: राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही आरजीएचएस योजना में करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आया है। इस घोटाले में प्रदेश के कई डॉक्टर और मेडिकल स्टोर संचालकों ने मिलकर करोड़ों रुपए का खेल कर दिया। इन्होंने फर्जी तरीके से बिल अपलोड कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। मामला सामने आने के बाद सरकार भी सकते में आ गई है। इधर, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, इस मामले में अब तक 275 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं।

डॉक्टरों और मेडिकल संचालकों ने मिलकर किया 'करोड़ों का खेल'

राजस्थान में सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य योजना के तहत आरजीएचएस योजना लागू की जाती है, लेकिन इस योजना में प्रदेश के कई डॉक्टर और मेडिकल स्टोर संचालकों की बड़ी मिलीभगत का मामला सामने आया है। दोनों ने मिलकर करोड़ों रुपए का खेल कर दिया। मेडिकल संचालकों ने एक ही मरीज के नाम से कई बार रिपोर्ट अपलोड कर भुगतान ले लिया। इसको लेकर वित्त विभाग ने डॉक्टरों और मेडिकल संचालकों पर रिकवरी के आदेश जारी किए हैं।

275 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

आरजीएचएस में किए गए इस बड़े घोटाले में मेडिकल संचालकों की डॉक्टरों के साथ बड़ी मिलीभगत भी सामने आई है। मेडिकल संचालकों ने एक ही मरीज का बिल कई बार अपलोड कर फर्जी भुगतान ले लिया। इस मामले में करीब 275 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा इन मेडिकल स्टोर को आरजीएचएस योजना से बाहर कर दिया गया है। मामले की जांच में सामने आया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के नाम पर यह फर्जीवाड़ा किया गया है, जिसके अब तक 100 मामले सामने आ चुके हैं।

चिकित्सा मंत्री ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की बात कही

आरजीएचएस में करोड़ों रुपए के घोटाले के बाद सरकार सकते में है। इधर, इस घोटाले में डॉक्टरों की मिलीभगत सामने आने पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का बड़ा बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि आरजीएस वित्त विभाग के अधीन है, अगर वित्त विभाग हमें कोई शिकायत देता है तो हम संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

Next Story