राजस्थान

Jaipur: मिलावट के खिलाफ अभियान झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ी कार्रवाई

Tara Tandi
9 July 2024 7:46 PM IST
Jaipur: मिलावट के खिलाफ अभियान झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ी कार्रवाई
x
Jaipur जयपुर : मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की ओर से प्रदेश में मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री इकबाल खान के सुपरविजन एवं अतिरिक्त आयुक्त श्री पंकज ओझा के नेतृत्व में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा दल ने झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित तिरुपति आयल इंडस्ट्री के पवन ऑयल ब्रांड की फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई कर 53 हजार लीटर
सरसों के तेल का स्टॉक सीज किया है।
अतिरिक्त आयुक्त श्री पंकज ओझा ने बताया कि सीज किए गए सरसों के तेल में राइस ब्रांड तेल की मिलावट की आशंका है। जो कि एक सस्ता तेल होता है। तेल के सैंपल लेकर विभागीय लेब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई से पहले विभाग द्वारा 3-4 प्रतिष्ठित कंपनियों के सरसों तेल के सैंपल लेकर भी एक जांच अपने स्तर पर करवाई गई थी, जिसमें इस ब्रांड का नमूना फेल हुआ था। इसी परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को सैंपल लेकर विभागीय लेब में जांच के लिए भेजे गए।
Next Story