राजस्थान
Jaipur : नीमराना में एलएनजी स्टेशन का भूमि पूजन, गैस क्षेत्र में बड़ा निवेश शुरू
Tara Tandi
21 Jun 2025 4:33 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान गैस के चेयरमैन श्री टी. रविकान्त ने कहा है कि आरएसजीएल इस वर्ष व्यावसायिक व औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी गैस की उपलब्धता में तीन गुणा बढ़ोतरी करेगी वहीं जल्दी ही दो नए सीएनजी स्टेशन शुरु किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस समय आरएसजीएल द्वारा कोटा, कूकस, नीमराना सहित 18 सीएनजी स्टेशनों से 24 गुणा 7 सीएनजी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
माइंस एवं पेट्रोलियम सचिव व चेयरमैन आरएसजीएल श्री टी. रविकान्त शुक्रवार को आरएसजीएल के संचालक मण्डल की वर्चुअली बैठक ले रहे थे। संचालक मण्डल की बैठक में आरएसजीएल के वर्ष 2024-25 के अंकेक्षित लेखों का अनुमोदन किया गया। उन्होंने बताया कि ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए आरएसजीएल द्वारा 54 हजार से अधिक परिवारों तक डीपीएनजी सेवाएं पहुंचाने के लिए आधारभूत ढांचा विकसित कर लिया गया है। कोटा में 300 किमी एमडीपीई पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है जिसमें से 21 किमी लाइन बिछा दी गई है। उन्होंने सीएनजी-डीपीएनजी सेवाओं को और अधिक नागरिकों तक पहुंचाने और कार्यों में विस्तार की आवश्यकता प्रतिपादित की।
आरएसजीएल के प्रबंध संचालक श्री रणवीर सिंह ने बताया कि नवाचार करते हुए आरएसजीएल ने नीमराना में एलएनजी प्लांट का भूमि पूजन के साथ काम शुरु कर दिया है। जल्दी ही इस कार्य को पूरा होने से लंबी दूरी के भार वाहक वाहनों को एलएनजी गैस सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
एमडी श्री रणवीर सिंह ने बताया कि इस साल पाइपलाइन से घरेलू गैस सुविधा का विस्तार करते हुए दो गुणा परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह से सीएनजी सुविधाओं का विस्तार करने के लिए सीएनजी स्टेशन शुरु करने और औद्योगिक व व्यावसायिक इकाइयों को पीएनजी सेवा से जोड़ने के विशेष प्रयास किये जाएंगे।
---
TagsJaipur नीमरानाएलएनजी स्टेशनभूमि पूजनगैस क्षेत्रबड़ा निवेश शुरूJaipur NeemranaLNG stationBhoomi PujanGas sectorbig investment startedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





