राजस्थान

Jaipur: भजनलाल शर्मा ने खरीफ फसल खराबे में किसानों को राहत दी

Admindelhi1
7 Nov 2025 5:45 PM IST
Jaipur: भजनलाल शर्मा ने खरीफ फसल खराबे में किसानों को राहत दी
x
"किसानों के लिए बड़ी राहत"

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस वर्ष अतिवृष्टि से खरीफ फसल के नुकसान के संबंध में संवेदनशील निर्णय लिया है। जिसके तहत उन्होंने प्रभावित 6 जिलों के किसानों के लिए अनुदान वितरण की स्वीकृति दी है।

निर्णय के अनुसार, प्रभावित किसानों को एसडीआरएफ से कृषि अनुदान वितरण करने की मंजूरी दी गई है। इसके लिए 6 जिलों की 40 तहसील के 2 हजार 961 गांवों को अभावग्रस्त घोषित करने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया है। इस संवेदनशील निर्णय से अजमेर, अलवर, झुंझुनूं, कोटा, पाली और बांसवाड़ा जिले के आठ लाख से अधिक किसानों को राहत मिलेगी।

Next Story