राजस्थान

Jaipur: भजनलाल शर्मा ने राहुल गांधी के बयान की आलोचना की

Admindelhi1
21 May 2026 1:11 PM IST
Jaipur: भजनलाल शर्मा ने राहुल गांधी के बयान की आलोचना की
x

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी को अमर्यादित और अत्यंत निंदनीय बताया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि देश के शीर्ष नेतृत्व के प्रति उपयोग किए गए शब्द कांग्रेस की हताशा और राजनीतिक पतन को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष मानसिक संतुलन खो चुका है और समाज में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमर्यादित शब्दों के माध्यम से देश के सर्वोच्च पदों तथा देशवासियों की भावनाओं का अपमान किया गया है।

शर्मा ने राहुल गांधी से राष्ट्र के समक्ष सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और नेताओं की जिम्मेदारी है।

Next Story