राजस्थान
Jaipur: लाभार्थियों को समय पर लाभ पहुंचे, जिला कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
Tara Tandi
28 Jun 2025 5:00 PM IST

x
Jaipur जयपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में चल रही गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी के अतिरिक्त उपखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर काना राम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंत्योदय पखवाड़ा के दौरान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि कैंप स्थल पर समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन में सरकार के प्रति विश्वास बना रहे एवं वास्तविक राहत महसूस हो।
कैंप व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु निर्देश :- कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कैंप स्थलों पर संबंधित विभागों की जानकारी युक्त बैनर, पोस्टर एवं प्रचार सामग्री प्रदर्शित की जाए ताकि नागरिकों को योजनाओं की स्पष्ट जानकारी प्राप्त हो सके। इसके साथ ही कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति, स्थानीय समस्याओं का मौके पर निस्तारण तथा प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पूर्व शिविर आयोजन कर आमजन को जागरूक कर शिविर में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश सभी उपखण्ड अधिकारियों को दिए।
जिला कलक्टर ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के नमूना संग्रहण कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सभी एसडीएम को कैंपों से सीधे जुड़कर सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राशन कार्ड की ई-केवाईसी, पेंशन योजनाओं के भौतिक सत्यापन, तथा विद्यालय परिसरों में शौचालयों की सफाई व मरम्मत के कार्यों को प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए।
शिविरों में किए जा रहे प्रमुख कार्य :- जिला कलक्टर ने बताया कि शिविरों के माध्यम से सीमाज्ञान, पत्थरगड़ी, नामांतरण एवं रास्तों संबंधी लंबित राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, आपसी सहमति से बंटवारे के मामलों का त्वरित समाधान, बीपीएल परिवारों का सर्वे व विभिन्न योजनाओं से जोड़ना, स्वामित्व पट्टों बनाना एवं वितरण, पानी की टंकियों की सफाई, लीकेज सुधार एवं नलकूप कनेक्शन देना, नहरों के पटरों की मरम्मत एवं नालों की सफाई, ढीले तारों को दुरुस्त करना, मृदा नमूनों का संग्रहण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, नर्सरियों से पौधों का वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के नए प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उपखण्ड अधिकारी अनूप सिंह, तहसीलदार नीरू सिंह, सीएमएचओं डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, जिला रसद अधिकारी रामभजन मीना, अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग बी.एस. मीना, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग बीएल मीना, उप निदेशक मीना आर्य सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsJaipur लाभार्थियों समयलाभ पहुंचेजिला कलेक्टरसमीक्षा बैठकदिए निर्देशJaipur Beneficiaries reached the benefits on timeDistrict Collectorreview meetinggave instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





