राजस्थान
Jaipur: सम्मेलन से पहले देवनानी ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात
Tara Tandi
3 Oct 2025 2:34 PM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी बारबाडोस में हो रहे 68 वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्री देवनानी सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को जयपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। जहां से वे शुक्रवार को प्रातः लंदन जाएंगे।
श्री देवनानी लंदन से बारबाडोस जाएंगे। वे कैरिबियन देश बारबाडोस में 5 से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 68 वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारतीय दल में राजस्थान विधान मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
श्री देवनानी सम्मेलन में लोकतंत्र और संसदीय व्यवस्थाओं की मजबूती पर पत्र वाचन करेंगे। श्री देवनानी राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों की भी जानकारी इस विश्व स्तरीय सम्मेलन में देंगे।
श्री देवनानी लंदन में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के मुख्यालय का दौरा करेंगे। श्री देवनानी मुख्यालय के अधिकारीगण से विचार विमर्श करेंगे और लंदन में भारतीय समुदाय व सामाजिक संगठनों से मिलेंगे। श्री देवनानी के साथ प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा भी गए हैं।
श्री देवनानी ने की राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट - राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें दशहरे की शुभकामनाएं दी।
श्री देवनानी ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 68 वे सम्मेलन की जानकारी दी। श्री देवनानी ने राज्यपाल से राज्य की उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी बातचीत की। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने मुख्यमंत्री से राज्य के विभिन्न विषयों और संसदीय संघ सम्मेलन के बारे में विस्तार से चर्चा की।
श्री देवनानी इस सम्मेलन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा राजस्थान विधानसभा में हाल के वर्षों में हुए नवाचारों और जन-हितकारी पहलुओं को विश्वस्तरीय पटल पर प्रस्तुत करेंगे।
राज्यपाल श्री बागडे और मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने श्री देवनानी को सम्मेलन में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्री देवनानी से कहा कि यह सम्मेलन भारत ही नहीं, राजस्थान विधानसभा की गौरवमयी परंपराओं और लोकतांत्रिक उपलब्धियों को वैश्विक स्तर पर साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
विधानसभा के अधिकारियों ने यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं- श्री वासुदेव देवनानी को उनकी इस यात्रा की सफलता के लिए विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री के के शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी गण और कर्मचारी मौजूद थे।
TagsJaipur सम्मेलन पहले देवनानीराज्यपाल मुख्यमंत्रीशिष्टाचार मुलाकातJaipur Before the conferenceDevnaniGovernor and Chief Ministercourtesy meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





