राजस्थान
Jaipur: कारागार विभाग में उत्कृष्ट सेवा के लिए स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कार वितरण
Tara Tandi
17 Aug 2025 12:55 PM IST

x
Jaipur जयपुर । स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर राजस्थान कारागार विभाग के लिए गौरव का क्षण रहा, जब विभाग के चार अधिकारियों को उत्कृष्ट सुधारात्मक सेवाओं के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति पदक प्रदान किए जाने की घोषणा हुई।
महानिदेशक कारागार श्री गोविंद गुप्ता ने बताया कि पदक विजेताओं में सर्वप्रथम श्री रमाकांत शर्मा, उपाधीक्षक मुख्यालय कारागार (वर्तमान में उपमहानिरीक्षक मुख्यालय कारागार) को उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है। इनके अलावा तीन अन्य अधिकारियों श्री योगेश तेजा, उपाधीक्षक (वर्तमान अधीक्षक, जिला कारागृह हनुमानगढ़), श्री सुगर सिंह गुर्जर, उप कारापाल जिला कारागृह जयपुर, एवं श्री लोकोज्ज्वल सिंह, उप कारापाल जिला कारागृह टोंक—को भी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है।
गौरतलब है कि श्री रमाकांत शर्मा वर्ष 2018 में भी राष्ट्रपति पदक प्राप्त कर चुके हैं। इस तरह वे विभाग के ऐसे दूसरे अधिकारी बन गए हैं, जिन्होंने दो बार यह सम्मान हासिल किया है। इससे पहले वर्ष 2006 में श्री राजेन्द्र सिंह, उपाधीक्षक को यह उपलब्धि मिली थी।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कारागार मुख्यालय में भव्य परेड एवं समारोह आयोजित किया गया। महानिदेशक कारागार श्री गोविन्द गुप्ता ने पदक विजेताओं को बधाई दी और विभाग के अन्य कार्मिकों को प्रेरित किया कि वे भी अपनी सेवाओं से विभाग का मान बढ़ाएं।
इस अवसर पर चार अधिकारियों— श्री रामसुख जाटोलिया (वित्तीय सलाहकार), श्री दिनेश मीणा (अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कारागार जयपुर), श्री विनोद टेलर (वरिष्ठ लेखाधिकारी), एवं श्री पियुष कुमार अग्रवाल (उप निदेशक उद्योग) को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
साथ ही, उत्कृष्ट कार्य के लिए 22 अन्य अधिकारियों/कार्मिकों को "अति उत्तम सेवा चिन्ह" एवं "उत्तम सेवा चिन्ह" भी दिए गए।
अति उत्तम सेवा चिन्ह प्राप्त करने वालों में श्री लोकोज्ज्वल सिंह, श्री अमर चन्द्र शर्मा, श्री नरेन्द्र कुमार बैवा, श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री योगेन्द्र सिंह और श्री नरेन्द्र कुमार शामिल हैं।
उत्तम सेवा चिन्ह पाने वालों में श्री सुगर सिंह गुर्जर, श्री करतार सिंह, रामलाल, श्री महेंद्र यादव, श्री अजीत सिंह, श्री शक्ति सिंह, श्री प्रेम सिंह, श्री शंकर सिंह, श्री हरीराम, श्री तेज प्रकाश, श्री रामलाल यादव, श्री सुरेन्द्र यादव, श्री रामकुमार, श्री बनवारी लाल और श्रीमती मीना कंवर (महिला प्रहरी) शामिल हैं।
यह गौरवशाली अवसर न केवल सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए, बल्कि पूरे राजस्थान कारागार विभाग के लिए उपलब्धि का क्षण है।
TagsJaipur कारागार विभागउत्कृष्ट सेवास्वतंत्रता दिवसपुरस्कार वितरणJaipur Prison DepartmentExcellent ServiceIndependence DayAward Distributionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





