राजस्थान
Jaipur: माध्यमिक शिक्षा विभाग की गणित परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 63.79%
Tara Tandi
26 Jun 2025 1:31 PM IST

x
Jaipur जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जा रही प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अन्तर्गत बुधवार को गणित विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में अभ्यर्थियों का उपस्थिति प्रतिशत 63.79 रहा।
दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक उक्त विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए 32 हजार 388 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे। इनमें से 20 हजार 659 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।
गुरुवार को आयोग द्वारा ग्रुप-बी की परीक्षाओं के अन्तर्गत 13 विषय के अभ्यर्थियों हेतु सामान्य ज्ञान के प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 से 11.30 बजे तक किया जाएगा।
ग्रुप बी के अन्तर्गत विषयवार परीक्षा कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगाः-
हिस्ट्री - 27 जून 2025 - प्रातः 9 से 12 बजे तक, बायोलॉजी - 27 जून 2025 - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक, केमिस्ट्री - 28 जून 2025 - प्रातः 9 से 12 बजे तक, काॅमर्स - 28 जून 2025 - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक, फिजिक्स - 29 जून 2025 - प्रातः 9 से 12 बजे तक, सोशियोलॉजी - 29 जून 2025 - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
इकोनॉमिक्स - 30 जून 2025 - प्रातः 9 से 12 बजे तक, उर्दू - 30 जून 2025 - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक, पंजाबी - 30 जून 2025 - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक
ड्राइंग - 1 जुलाई 2025 - प्रातः 9 से 12 बजे तक, होम साइंस - 1 जुलाई 2025 - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक, राजस्थानी - 2 जुलाई 2025 - प्रातः 9 से 12 बजे तक एवं म्यूजिक - 2 जुलाई 2025 - दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक परीक्षा कार्यक्रम रहेगा।
पूर्व में ग्रुप बी के अन्तर्गत राजनीति विज्ञान विषय भी सम्मिलित था। आयोग द्वारा 23 जून 2025 को परीक्षा कार्यक्रम में किए गए आंशिक संशोधनानुसार अब इस विषय के अभ्यर्थियों के लिए 6 जुलाई 2025 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रश्न-पत्र प्रथम सामान्य ज्ञान की परीक्षा प्रातः 10 से 11.30 बजे तक एवं प्रश्न-पत्र द्वितीय राजनीति विज्ञान की परीक्षा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
TagsJaipur माध्यमिक शिक्षा विभागगणित परीक्षाअभ्यर्थियों उपस्थिति 63.79%Jaipur Secondary Education DepartmentMathematics ExamCandidates Attendance 63.79%जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





