राजस्थान

Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष ने निर्जला एकादशी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Tara Tandi
6 Jun 2025 12:23 PM IST
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष ने निर्जला एकादशी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि निर्जला एकादशी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखता है। यह दिवस आत्मसंयम, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, जो व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक तथा आत्मिक शुद्धि की ओर अग्रसर करता है।
श्री देवनानी ने कहा कि निर्जला एकादशी जल संरक्षण और संयमित जीवनशैली का भी संदेश देता है, जो आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और सभी नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।
Next Story