राजस्थान

Jaipur: प्रदेशवासियों को विधानसभा अध्यक्ष की दशहरा पर्व पर शुभकामनाएं

Tara Tandi
11 Oct 2024 6:29 PM IST
Jaipur: प्रदेशवासियों को विधानसभा अध्यक्ष की दशहरा पर्व पर शुभकामनाएं
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने प्रदेशवासियों को विजय दशमी पर्व दशहरा की बधाई एवं शुभकानाएं दी है। श्री देवनानी ने कहा कि विजय दशमी पर्व को मनाने की सार्थकता के लिए हमें अपने भीतर के क्रोध, अंहकार, लालच, ईर्ष्या, आलस्य, हिंसा जैसी बुराइयों पर विजय प्राप्त करने के लिए निरन्तर अभ्यास किये जाने की आवश्यकता है। श्री देवनानी ने कहा है कि विजय दशमी मानवता की विजय यात्रा का पर्व है। सत्यनिष्ठ मनुष्य किस प्रकार अत्यल्प साधनों द्वारा भी कठिन कार्य करता हुआ महान लक्ष्य को प्राप्त करता है, विजय दशमी इसका उदाहरण है। उन्होंने लोगों का आव्हान किया है कि विजय दशमी मनाते हुए अनुष्ठान और सदाचार से जीवन को एक नये मार्ग की ओर ले जायें।
Next Story