राजस्थान
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष ने महाशिवरात्रि पर सभी के सुख व समृद्धि की कामना
Tara Tandi
27 Feb 2025 10:48 AM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर अजमेर के विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की, माथा टेका एवं सभी की सुख-समृद्धि एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने इस अवसर पर कहा कि हमारे देश की प्राचीन संस्कृति और सनातन परम्परा समृद्ध है। ऎसी पुरातन एवं वैभवशाली सनातन संस्कृति और परम्परा दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलती है। यहां तक कि दुनिया का सबसे बड़ा मेला कुंभ भी आयोजित हो रहा है। जहां गंगा जी में स्नान करने दुनिया भर से करोड़ों भक्त पहुंचे हैं।
उन्होंने महाशिवरात्रि पर श्री ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ, पुष्कर में परम् पूज्य राष्ट्र संत श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज का सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन से आध्यात्मिक उन्नति, भारतीय संस्कृति के संरक्षण और समाज सेवा की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उनके विचार और उपदेश जीवन में सकारात्मकता और कर्तव्यनिष्ठा का संचार करते हैं। उनके आशीर्वचनों से सत्य, धर्म और राष्ट्र भक्ति की भावना प्रबल होती है, जो जीवन को सच्चे अर्थों में सार्थक बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करता है।
इससे पूर्व उन्होंने श्री अर्जी वाले महादेव मंदिर रसायन शाला से पूजा पाठ से अपने दर्शन शुरू किए। इसके पश्चात श्री भोलेश्वर महादेव मंदिर जनता कॉलोनी वैशाली नगर, श्री चित्रकूट धाम, पुष्कर में 11 फीट के शिवलिंग के दिव्य-अलौकिक दर्शन कर भोलेनाथ का अभिषेक किया, वैद्य नाथ मंदिर पुष्कर रोड, जतोई दरबार नगीना बाग में महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर मत्था टेका और सभी के सुख व समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अजमेर के वैशाली नगर में भोलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्षमहाशिवरात्रि सुखसमृद्धि कामनाJaipur Assembly Speakerwishes for Mahashivratri happiness and prosperityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





