राजस्थान
Jaipur: फ्रांस-जर्मनी की संसदीय पद्धतियों का अध्ययन करेंगे विधानसभा अध्यक्ष
Tara Tandi
16 Jun 2025 7:05 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी फ्रांस और जर्मनी जायेंगे। दो देशों की यात्रा के लिए श्री देवनानी मंगलवार को प्रातः जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा नई दिल्ली जायेंगे, जहां से वे दोपहर में पेरिस के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के तत्ववाधान में आयोजित इस अध्ययन यात्रा के दौरान श्री देवनानी वहां दोनों देशों की संसदीय परम्पराओं का अध्ययन करेंगे।
फ्रांस और जर्मनी की संसद का करेंगे अवलोकन-
विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी इस सात दिवसीय अध्ययन यात्रा के दौरान फ्रांस और जर्मनी की संसदीय प्रक्रियाओं और पद्धतियों का अध्ययन करेंगे। श्री देवनानी राजस्थान विधान सभा में किये गये नवाचारों के अनुभवों को भी इस अध्ययन यात्रा के दौरान फ्रांस और जर्मनी के सांसदों से साझा करेंगे। श्री देवनानी का फ्रांस के अपर हाउस सीनेट और लोअर हाउस नेशनल असेम्बली तथा जर्मनी के अपर हाउस बुंडेसरात और लोअर हाउस के बुंडेसटाग अवलोकन करने का भी कार्यक्रम है। श्री देवनानी राष्ट्र मंडल संसदीय संघ के 68वें सम्मेलन से पूर्व विभिन्न देशों की संसदीय प्रक्रियाओं की जानकारी के लिये यह अध्ययन यात्रा कर रहे है।
संसदीय सहभागिता की दृष्टि से यह यात्रा है महत्वपूर्ण-
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की फ्रांस और जर्मनी की यह सात दिवसीय यात्रा संसदीय सहभागिता, लोकतांत्रिक आदान-प्रदान और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। श्री देवनानी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के राष्ट्रीय संसदों, स्थानीय विधान संस्थानों और विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्थानों का भ्रमण कर उच्चाधिकारियों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करेंगे। श्री देवनानी इस अध्ययन यात्रा में डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और सामाजिक समावेशन पर भी विस्तार से विचार-विमर्श करेंगे।
विधान सभाओं की क्षमता को मिलेगा वैश्विक मंच-
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि यह यात्रा भारत की लोकतांत्रिक परम्पराओं और राज्य विधान सभाओं की क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम होगा। उन्होंने कहा इससे निश्चित ही संसदीय कार्यों को और अधिक समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी।
दोनों देशों के संसद प्रमुख, सांसदों, भारतीय प्रवासियों और दूतावासों से करेंगे मुलाकात-
श्री देवनानी दोनों देशों के संसद प्रमुख और वरिष्ठ सांसदों से मुलाकात करेंगे और संसदीय प्रक्रियाओं पर चर्चा करेंगे। श्री देवनानी का दोनों देशों में भारतीय मिशन के वरिष्ठ अधिकारियों, भारतीय प्रवासियों, रामाकृष्ण वेदांतिक केन्द्र के पदाधिकारियों और विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े विशेषज्ञों, भारतीय समुदाय के प्रमुख लोगों से मुलाकात और चर्चा करने का कार्यक्रम है। श्री देवनानी दोनों देशों में भारतीय दूतावासों के उच्च अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के साथ यात्रा में विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा भी जायेंगे।
ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्थलों का करेंगे भ्रमण-
विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी फ्रांस और जर्मनी की संसदीय परम्पराओं के अध्ययन के साथ ही वहां के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। श्री देवनानी दोनों देशों की स्थानीय संस्कृति और सांस्कृतिक परम्पराओं का भी अध्ययन करेंगे।
————
TagsJaipur फ्रांस-जर्मनीसंसदीय पद्धतियोंअध्ययन करेंगेविधानसभा अध्यक्षJaipur France-Germanyparliamentary systemswill studyAssembly Speakerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





