राजस्थान
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया भवन का अवलोकन
Tara Tandi
8 July 2025 1:37 PM IST

x
Jaipur जयपुर । अजमेर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन के पूरा होने तक नवघोषित सैटेलाइट अस्पताल पुष्कर रोड स्थित राजकीय जनजाति बालिका आवासीय छात्रवास छात्रावास भवन में शीघ्र संचालित होगा। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को भवन का अवलोकन कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। उन्होंने जिला परिषद के सीईओ को निर्देश दिए कि शीघ्र भवन में विद्युत कनेक्शन करवाएं।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय कोटड़ा के सफल संचालन के लिए भवन की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए राजकीय जनजाति बालिका आवासीय छात्रावास अजमेर के भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन की अवस्थिति, संरचना तथा चिकित्सालय संचालन के उपयुक्त मानकों की समीक्ष की गई। उपस्थित अधिकारियों द्वारा चिकित्सालय संचालन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए गए।
उन्होंने कहा कि कोटड़ा में बनने वाला सैटेलाइट अस्पताल एक लाख आबादी को कवर करेगा। यहां सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पर दबाव कम होगा। बजट में ही अजमेर को सैकड़ों-करोड़ के विकास कार्यों की सौगातें मिली हैं। यह अस्पताल करोड़ों रूपए की लागत से तैयार होगा। इसमें 50 बैड होंगे। यहां सभी विभागों की सेवाएं मिलेंगी। अजमेर उत्तर में फिलहार संभाग का सबसे बड़ा जवाहर लाल नेहरू अस्पताल है लेकिन पूरे संभाग के मरीजों का दबाव रहने से चिकित्सा व्यवस्थाओं पर असर पड़ता है। इसी तरह शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंचशील में है। अब नया अस्पताल बनने से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की एक लाख आबादी को राहत मिलेगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हम अजमेर के नवनिर्माण पर काम कर रहे हैं। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। इसी तरह जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के लिए शीघ्र ही इस पर काम शुरू होगा। इन सेवाओं के उपलब्ध हो जाने से संभाग के मरीजों को उपचार के लिए जयपुर या दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चिकित्सा उन्हें अजमेर में ही मिल जाएगी। अस्पताल की नवीन इकाइयों को भी जल्द शुरू किया जाएगा।
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्षवासुदेव देवनानीवन अवलोकनJaipur Assembly SpeakerVasudev Devnaniforest observationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





