राजस्थान
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष ने कहा: दीनदयाल उपाध्याय की नीतियां समसामयिक
Tara Tandi
21 Sept 2025 1:59 PM IST

x
Jaipur जयपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति द्वारा पंडितजी की 109वी जयंती पर आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति व्याख्यान के पोस्टर का विमोचन राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को यहां कांस्टीट्यूशन क्लब आफ राजस्थान के सभागार में किया।
इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा की पंडित जी की जयंती 25 सितंबर को धानक्या में मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नीतियां आज भी समसामयिक और प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि स्वावलंबन की आज महती आवश्यकता है। इससे हमारा राष्ट्र आत्मनिर्भर बनेगा और विश्व में भारत की साख बढ़ेगी। इस अवसर पर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि इस बार पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर शोध करने वाले शोधार्थियों का भी सम्मान किया जाएगा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर मोहनलाल छीपा ने समारोह की जानकारी देते हुए बताया कि 25 सितंबर गुरुवार को अपराह्न 3:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक स्थल धानक्या रेलवे स्टेशन पर पंडितजी की जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति व्याख्यान समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री हरि भाऊ बागडे होंगे। राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा विशिष्ट अतिथि और कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विजेंद्र सिंह करेंगे। समारोह के मुख्य वक्ता श्री अरुण जैन होंगे।
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्षदीनदयाल उपाध्यायनीतियां समसामयिकJaipur Assembly SpeakerDeendayal Upadhyaycontemporary policiesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





