राजस्थान
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष ने की अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक समीक्षा
Tara Tandi
14 Jun 2025 10:38 AM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर सर्किट हाउस में नगर निगम व एडीए के अधिकारियों की बैठक ली। श्री देवनानी ने नगर निगम को निर्देश दिए कि होटल अग्निकांड के बाद किए गए सर्वे की सूची 20 जून तक ऑनलाइन सार्वजनिक करें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से होटल नाज अग्निकांड के बाद अजमेर के होटलों के सर्वे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अब तक जितने होटलों, गेस्ट हाउस का सर्वे कर लिया गया है। इसकी सूची आगामी 20 जून तक सार्वजनिक हो जानी चाहिए। इस कार्य में ढिलाई बरदाश्त नहीं होगी। निगम के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अब तक 585 होटलों का सर्वे किया जा चुका है।
श्री देवनानी ने निर्देशित किया कि मानसून शीघ्र आना संभावित है। इससे पूर्वअजमेर शहर के सभी नालों की सफाई कर ली जाए। इसके साथ ही आनासागर व वरूण सागर झील, बांडी नदी, आनासागर एस्केप चैनल व नालों में पानी की आवक के रास्तों व जलभराव के संभावित क्षेत्रों की भी सफाई सुनिश्चित की जाए। यह सारा कार्य समय रहते पूरा कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परकोटा क्षेत्र एवं इसके बाहर नए होटल निर्माण, गेस्ट हाउस व व्यावसायिक निर्माण को बिजली-पानी कनेक्शन तभी दिए जाएं जब उन्हें नगर निगम से पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी हो। नालों के अंदर पाइप लाइनों को शिफ्ट करने का काम भी किया जाए। काला बाग व ब्रह्मपुरी नाले की भी विशेष सफाई करवाई जाए।
श्री देवनानी ने गांधी भवन में लाइब्रेरी क्रमोन्नत के प्रस्ताव पर भी अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इसे ग्राउण्ड के साथ तीन मंजिला डिजाइन किया गया है। उन्हाेंने कहा कि इसे इस तरह डिजाइन किया जाए कि सैकड़ों विद्यार्थी एक साथ बैठकर वहां अध्ययन कर सकेंगे। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए अध्ययन की पूर्ण व्यवस्था रहेगी।
श्री देवनानी ने निर्देश दिए कि एलीवेटेड रोड़ के नीचे दोपहिया वाहनों की पार्किंग के प्रस्ताव भी तैयार हों ताकि इन बाजारों में खरीददारी करने आने वाले आमजन दोपहिया वाहन वहां खड़ें कर सके। एलीवेटेड रोड का नाम रामसेतु कर दिया गया है। इसका बोर्ड यथाशीघ्र लगाया जाए। चौपाटी के बाहर ठेलों को अन्यत्र खड़े करवाने के भी निर्देश दिए। श्री देवनानी ने ड्रेनेज के प्रस्ताव शीघ्र बनाने को कहा। नए सभागार के टेंडर भी शीघ्र आमंत्रिूम किए जाएंगे।
उन्होंने अजमेर विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि मित्तल अस्पताल से टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे तक सड़क का शीघ्र निर्माण हो। निगम इस मार्ग से अवरोध हटाएगा। जयपुर रोड एन्ट्री प्लाजा से बस स्टैण्ड तक सड़क का सौन्दर्यीकरण किया जाए। एडीए जल्द एन्ट्री प्लाजा का डिजाइन तैयार करें और काम शुरू करें। सभी नालों का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा हो। चौरसियावास तालाब से अतिक्रमण हटाएं और पानी की आवक सुनिश्चित करें। दूसरी कॉलोनियों में पानी ना भरे इसके लिए पक्की दीवार बनाएं। उन्होंने कई नई सड़कों के निर्माण पर भी चर्चा की। सेक्टर रोड़ बनाकर विकास किया जाए। वरूण सागर का विकास एवं भगवान झूलेलाल की मूर्ति का काम भी जल्द शुरू किया जाए।
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्षअजमेर विकास प्राधिकरणअधिकारियों बैठक समीक्षाJaipur Assembly SpeakerAjmer Development Authorityofficers meeting reviewजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday
Next Story





