राजस्थान
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष का फ्रांस जर्मनी की अध्ययन यात्रा से लौटने पर हुआ भव्य स्वागत
Tara Tandi
29 Jun 2025 12:02 PM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर ने पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ाई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत पूरे विश्व में मजबूत पहचान रखता है। भारतीयता सब जगह सम्मानित है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के फ्रांस और जर्मनी की सात दिवसीय संसदीय पद्धतियों की अध्ययन यात्रा से लौटने पर अजमेर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने जनता के प्रेम एवं आत्मीय स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि अजमेर की जनता के स्नेह ने उन्हें अभिभूत कर दिया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर के बाद अब फ्रांस और जर्मनी की यात्रा का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों के माध्यम से भारत की साख वैश्विक स्तर पर बढ़ी है। फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत के रुख को समर्थन दिया है और राजस्थान सहित भारत के प्रति गहरी सद्भावना प्रकट की है। यात्रा के दौरान एयरस्पेस बंद होने के कारण वापसी में देरी हुई। इस दौरान कतर का भी संक्षिप्त दौरा हुआ।
श्री देवनानी ने कहा कि जर्मनी में आमजन की जीवनशैली अत्यंत अनुशासित है। वहां आमजन अधिकतर साइकिल का उपयोग करते हैं। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। जर्मनी की चुनाव प्रणाली में मत प्रतिशत के आधार पर प्रतिनिधित्व दिया जाता है। ये भारतीय चुनाव प्रणाली से भिन्न है। उन्होंने बर्लिन दीवार, संग्रहालयों और ऎतिहासिक स्थलों का अवलोकन करते हुए वहां की समृद्ध विरासत और नवाचारों का अनुभव साझा किया। जर्मनी की ऑटोमोबाइल तकनीक को विश्व में अग्रणी बताया।
श्री देवनानी ने कहा कि रामचंद्र मिशन जैसे आध्यात्मिक संस्थाओं के माध्यम से वहां भारतीय संस्कृति, मानवता और मातृभाव का संचार किया जा रहा है। भगवान गणेश का भव्य मंदिर भी वहां भारतीयों द्वारा निर्मित किया गया है। यह भारत की परंपरा और संस्कृति का अद्भुत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यावरण, विज्ञान और रोजगार के क्षेत्र में भारत के साथ अनेक समझौते हुए हैं। फ्रांस और जर्मनी में नर्सिंग, प्लंबिंग जैसे क्षेत्रों में भारतीयों के लिए रोजगार के व्यापक अवसर हैं।
श्री देवनानी ने कहा कि भारत आज विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2047 तक भारत को अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में हम सभी को संगठित होकर मातृभाव एवं अपनत्व के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि देश के महान महापुरुषों ने संगठित रहकर अपने पद त्याग कर राष्ट्रहित में कार्य किए। श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे विचारशील व्यक्तित्वों के मूल्यों को आत्मसात करना आज की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि अजमेर में विद्युत आपूर्ति के सुदृढ़ीकरण के लिए जीएसएस की स्थापना, पेयजल आपूर्ति के लिए रिज़र्वायर निर्माण सहित अनेक विकास योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। आने वाले समय में अजमेर के विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे। इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्षफ्रांस जर्मनीअध्ययन यात्रालौटने भव्य स्वागतJaipur Assembly SpeakerFrance Germanystudy tourgrand welcome on returnजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





