राजस्थान
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष ने किया 2 करोड़ की लागत के नाले का शिलान्यास
Tara Tandi
22 Sept 2025 4:17 PM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर में 2 करोड़ 6 लाख की लागत से बनने वाले नाले का शिलान्यास किया। यह नाला चौरसियावास से लायंस क्लब तक बनेगा। नाले के शिलान्यास समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के विकास को पंख लग गए हैं।
श्री देवनानी ने अपने संबोधन में कहा कि अजमेर का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। लगातार किए गए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों से अजमेर का एक नया ही रूप सामने आ रहा है। विकास की यह गति अनवरत चलती रहेगी। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त बजट दिया जा रहा है।
श्री देवनानी ने कहा कि चौरसियावास से लायंस क्लब तक नाला बनने से द्वारका नगर की गली संख्या 4, 3, 2, 1, व्हाइट हाउस, अभियंता नगर एवं अरावली विहार के निवासियों को सहूलियत मिलेगी। वर्षा के दौरान आसानी से जल निकासी सुनिश्चित होगी। इससे जल भराव की समस्या नहीं होगी। वार्ड संख्या 79 में करोड़ों रुपये के कार्य करवाए गए हैं। एक वार्ड में ही 1.5 करोड़ की सड़कें बनाई गई है। यह एक उपलब्धि है। इसी प्रकार भास्कर कार्यालय से एचकेएच पब्लिक स्कूल तक के विशाल नाले का निर्माण जारी है। इस पर 4.73 करोड़ की लागत आई है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अजमेर शहर को विकास की दृष्टि से अग्रिम पंक्ति में लाना सरकार का संकल्प है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए लेपर्ड सफारी का शुभारंभ किया गया है। बिजली के लिए पहली बार गैस आधारित जीएसएस हाथी भाटा पावर हाउस में बनने जा रहा है। पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान के लिए विधानसभा क्षेत्र में तीन रिजर्वायर बनेंगे। इससे बीसलपुर का पानी सीधे विधानसभा क्षेत्र को उपलब्ध होगा। साइंस पार्क का लोकार्पण शीघ्र ही किया जाएगा। इस बार अजमेर शहर की सड़कों के समस्त पेचवर्क धनतेरस से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्ष2 करोड़ लागतनाले शिलान्यासJaipur Assembly Speakercosting Rs 2 crorefoundation stone laying of drainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





