राजस्थान
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ
Tara Tandi
8 Sept 2025 11:54 AM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 130.75 लाख रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने वार्ड 5 में लगभग 99.75 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों में ज्योति नगर में सामुदायिक भवन एवं सीसी सड़क का निर्माण, मोची मोहल्ला, प्रकाश नगर, शिव शक्ति कॉलोनी तथा वरुण सागर रोड़ स्थित प्रेम नगर में सीसी सड़कों के निर्माण कार्य शामिल हैं।
श्री देवनानी ने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से वार्ड 5 के निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और सामुदायिक भवन के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सुदृढ़ एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सड़क और भवन जैसी आधारभूत संरचनाएं आमजन के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक वार्ड और बस्ती में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो तथा विकास की गंगा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इसी क्रम में श्री देवनानी ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 67 में रामभवन के सामने से शिव मंदिर रेम्बल रोड़ तक लगभग 31 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण से वार्ड के निवासियों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध होगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्षविभिन्न विकास कार्योंकिया शुभारंभJaipur Assembly Speakerinaugurated various development worksजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





