राजस्थान
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष ने किया उसरी गेट पुलिस चौकी के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण
Tara Tandi
30 Jun 2025 2:42 PM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि पुलिस बेहतर पुलिसिंग, अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास और शहर की सुरक्षा के लिए सजग होकर काम करें। थाने और चौकी में अपने परिवार को लेकर आने वाले आमजन को यह महसूस होना चाहिए कि पुलिस उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर की उसरी गेट पुलिस चौकी में 20 लाख रूपये की लागत से हुए जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पुलिस को अपराधियों में भय व आमजन में विश्वास के अपने ध्येय के साथ काम करना चाहिए। अजमेर पुलिस अच्छा काम कर रही है। पुलिस अपनी सजगता को और बढ़ाए। शहर की सुरक्षा के लिए गश्त और नफरी बढ़ाई जाए। थाने में आने वाले व्यक्ति को यह लगना चाहिए कि पुलिस उनकी सहायता के लिए काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर क्षेत्र में सुरक्षा के लिए एक नये थाने हरिभाऊ उपाध्याय नगर की स्थापना की गई है। इसके साथ ही तारागढ़ पहाडी क्षेत्र में भी अपराधों की रोकथाम के लिए जवानों की तैनातगी की गई है। आने वाले समय में इसे और बढ़ाया जाएगा। ताकि सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत बनें। उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदिता राणा को निर्देश दिए कि शहर में पुलिस नाकों, शहर में आवक के रास्तों एवं अन्दरूणी क्षेत्रों में निगरानी के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था में भी सुधार के लिए काम किया जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदिता राणा, पार्षद भारती श्रीवास्वत सहित आमजन व जन प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्षउसरी गेट पुलिस चौकीजीर्णोद्धार कार्य लोकार्पणJaipur Assembly SpeakerUsri Gate Police Postinauguration of renovation workजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





