राजस्थान
Jaipur: देवनानी ने किया वार्ड संख्या एक में 23 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ
Tara Tandi
14 April 2025 10:29 AM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार विकसित और सुव्यवस्थित अजमेर बनाने के लिए प्रयास कर रही है। विविध क्षेत्रों जैसे सड़क, पानी, बिजली, पर्यटन, रोजगार एवं अन्य क्षेत्रों में योजनाबद्ध ढ़ंग से काम किया जा रहा है। आने वाले समय में इसके शानदार परिणाम दिखाई देंगे। अजमेर विशेषकर उत्तर क्षेत्र के लोगों को और अधिक सुविधाएं प्राप्त होगी।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर के कोटड़ा आजाद नगर क्षेत्र में 23 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री देवनानी ने कहा कि पिछले दो बजट में अजमेर को कई सौगातें मिली है। इन घोषणाओं से अजमेर के विकास की गति और तेज होगी। अजमेर शहर की सभी सड़कें आने वाले समय में दुरस्त करवाई जाएगी।
श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर में विकास की गति निरन्तर बनी रहेगी। नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। अजमेर शहर की कोई सड़क टूटी हुई नहीं रहेगी। समस्त सड़कों को दुरस्त किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा बजट घोषणाओं में अजमेर को प्रमुख्ता दी गई है। इसके अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में सुगम यातायात के लिए सड़क निर्माण कार्य करवाए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि बजट में अजमेर उत्तर में जलापूर्ति का कार्य, अजमेर शहरी क्षेत्र में विभिन्न सेक्टर रोड के कार्य, अजमेर में सार्वजनिक पुस्तकालय का उन्नयन तथा शहर के लिए 10 करोड़ रूपए की लागत से प्रवेश द्वार एवं प्लाजा का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अजमेर में ड्रेनेज एवं सीवरेज संबंधी कार्य, वॉटर स्पोट्र्स के लिए आनासागर में पीपीपी मोड पर आवश्यक कार्य, वरूण सागर झील एवं चौरसियावास तालाब का सौन्दर्यीकरण, जीर्णाेद्धार व अन्य विकास कार्य, कारागार प्रशिक्षण संस्थान अजमेर का राशि 10 करोड़ की लागत से राजस्थान इन्स्टीट्यूट ऑफ करेक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन एण्ड रिसर्च के रूप में क्रमोन्नयन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जेएलएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल के भवन का 50 करोड़ रूपए की लागत से जीर्णाेद्धार तथा उन्नयन कार्य, हाथीभाटा में 132 केवी जीएसएस की स्थापना, अजमेर संभाग मुख्यालय पर अल्ट्रा एडवांस बर्न केयर सेन्टर, जिला अस्पताल में डेडीकेटेड गेरियाट्रिक सेन्टर रामाश्रय का उन्नयन किया जाएगा। साथ ही गंगा भैरव घाटी काजीपुरा में लेपर्ड कंजर्वेशन की स्थापना तथा अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की नॉन पेचेबल सड़कों के कार्य के लिए 10 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्षवार्ड संख्या एक 23 लाखलागत सड़क निर्माण कार्यशुभारम्भJaipur Assembly SpeakerWard number oneroad construction work costing 23 lakhsinaugurationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





