राजस्थान
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष ने सड़क निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ
Tara Tandi
5 May 2025 10:28 AM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर में विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत वार्ड 79 एवं 80 में स्थित गौरी नगर के साईं कृपा जनरल स्टोर से लेकर जंभेश्वर नगर और राम मंदिर चौराहे से माथुर मेडिकल स्टोर तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस सड़क निर्माण कार्य पर 88 लाख 50 हजार रुपये की लागत आएगी। इसी प्रकार वार्ड 72 के रेंबल रोड पर महावीर गुर्जर के मकान से लेकर जमनालाल जी के मकान तक सड़क निर्माण कार्य की शुभारंभ भी किया गया। इसका निर्माण 14 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री देवनानी ने अपने संबोधन में कहा कि अजमेर अब विकास के पथ पर अग्रसरहै। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में विधानसभा सदस्य चुने जाने पर वार्ड की स्थिति अत्यंत खराब थी। बरसात में कीचड़ और जलजमाव आम समस्याएं थीं। इसके लिए लगातार सबके प्रयास से सड़को का नेटवर्क बनाया गया। आने वाले समय में संपूर्ण क्षेत्र में पक्की सड़क होगी।
उन्होंने कहा कि वार्ड 79 में लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्य निर्माणाधीन हैं। गोकुलधाम, जंभेश्वर नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी सहित अन्य अनेक क्षेत्र सड़क के निर्माण से लाभान्वित होंगे। उल्लेखनीय है कि ये सड़क वार्ड 79 और 80 को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करेगी। पिछले कुछ दिनों में 28 करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि मानसून से पूर्व इन कार्यों को हर हाल में पूर्ण किया जाए। इससे वर्षा के समय जलभराव से निजात मिलेगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही 40 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से नालों का निर्माण भी किया जाएगा। इसके साथ ही लगभग 47 सड़कों का शिलान्यास शेष है। इन कार्यों में सेक्टर सड़कें, लिंक सड़कें और अन्य प्रकार की लगभग 100 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। इससे क्षेत्र की आधारभूत संरचना सशक्त होगी।
श्री देवनानी ने पेयजल व्यवस्था पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अजमेर में 600 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल से संबंधित कार्य किए जाएंगे। इसमें से 270 करोड़ रुपये के कार्यों को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। इन योजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र में तीन रिजर्वायर बनाए जाएंगे। बीसलपुर का पानी कोटड़ा, लोहागल और फॉयसागर रिजर्वायर होते हुए शहर में पहुंचेगा। साथ ही शहर में जलदाब की समस्या को दूर करने के लिए कई जल टंकियों का निर्माण भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शहर में युवाओं एवं आगामी पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए अनेक नए पर्यटक स्थलों का विकास किया जाएगा। वरुण सागर पर घाट का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। साथ ही चौरसियावास तालाब का विकास कार्य भी किया जाएगा। शहर के बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में रुचि विकसित करने का अवसर प्रदान करने के लिए 42 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक साइंस पार्क का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति को मजबूत करने के लिए हाथीभाटा क्षेत्र में 132 केवी जीएसएस का निर्माण किया जाएगा। इस पर लगभग 150 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। अजमेर में आईटी पार्क का निर्माण किया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार की तलाश में शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें यहीं अवसर मिल सकेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी विकास योजनाएं लागू की जा रही हैं। कोटड़ा में सैटेलाइट हॉस्पिटल सहित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में 115 करोड रुपए की लागत से सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण जैसे अनेक कार्यों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। मरीजों के परिजनों को मात्र एक रुपये में भोजन की सुविधा स्वाभिमान रसोई द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।
इस अवसर पर पार्षद धर्मेंद्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्षसड़क निर्माण कार्योंकिया शुभारंभJaipur Assembly Speaker inaugurated road construction workजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





