राजस्थान
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष ने किया दयाल वीणा चेरीटेबल ट्रस्ट में नई मशीनों का शुभारम्भ
Tara Tandi
13 April 2025 10:40 AM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि नई सरकार में नए अजमेर की शुरूआत हो चुकी है। अजमेर को चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए काम हो रहा है। जेएलएन अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध होंगी। कोटड़ा में सैटेलाईट अस्पताल के निर्माण के लिए 21.70 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति जारी हो गई है। जल्द ही भवन का निर्माण गति पकड़ेगा।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने शनिवार को अजमेर के दयाल वीणा चेरिटेबल ट्रस्ट में दो नई मशीनों का शुभारम्भ किया। इसमें मरीजों को रिययती दर पर जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल को आदर्श अस्पताल बनाने की दिशा में कोई भी कसर बाकी नहीं छोडी जा रही है। इसके लिए जरूरी संसाधनों को तेजी से जुटाया जा रहा है। जेएलएन अस्पताल प्रदेश का पहला चिकित्सालय है जहां स्पीकर हैल्प डेस्क की स्थापना हुई है। इसके जरिए मरीजों और उनके परिजनों को कई तरह की सहूलियतें मुहैया हो रही है। अब तक तीन हजार से ज्यादा मरीजों को इससे लाभ मिला है। श्री देवनानी ने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीज और उनके परिजन किसी भी समय जरूरत पड़ने पर बिना किसी हिचकिचाहट के स्पीकर हैल्प डेस्क पहुंच मदद प्राप्त कर सकते हैं।
श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर में चिकित्सकीय सुविधाओं के विस्तार में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। अजमेर में सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा सेवाओं का काम होगा। मरीजों की विशेषज्ञ सेवाओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कोटड़ा में सैटेलाईट अस्पताल जल्द बन कर तैयार होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अजमेर में आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की स्थापना भी होगी। अजमेर को चिकित्सा सेवाओं का हब बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दयाल वीणा ट्रस्ट जैसी संस्थाएं सस्ती दरों पर चिकित्सा सेवा जांच आदि उपलब्ध करा रही है। यह मानवता की सेवा में बड़ा कदम है।
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्षदयाल वीणा चेरीटेबल ट्रस्टनई मशीनों शुभारम्भJaipur Assembly SpeakerDayal Veena Charitable Trustinauguration of new machinesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





