राजस्थान
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष ने किया महिलाओं का सम्मान, ओढ़ाई चुनरी
Tara Tandi
7 Jan 2025 4:51 AM GMT
![Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष ने किया महिलाओं का सम्मान, ओढ़ाई चुनरी Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष ने किया महिलाओं का सम्मान, ओढ़ाई चुनरी](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/01/07/4289466-2.webp)
x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि मातृ शक्ति का सम्मान सबसे बड़ी पूजा है। कोई भी संस्कृति तभी ही आगे बढ़ सकती है। जब वह महिलाओं का सम्मान कर सके, उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान कर सकें। भारत की सनातन संस्कृति ने सदैव महिलाओं का आदर किया है। भारत की संस्कृति में महिलाओं को सदैव अग्रणी एवं पूज्य माना गया है।
श्री देवनानी ने सोमवार को लोहागल गांव में आयोजित महिलाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का चुनरी ओढ़ा कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि विश्व में उन्हीं संस्कृतियों ने विकास किया है। जिन्होंने महिलाओं का सम्मान एवं उन्हें अवसरों की समानता दी। किसी भी संस्कृति के विकास में महिलाओं का सर्वाधिक योगदान होता है। हमें हमारे पुरखों से सीख लेकर महिलाओं को यथाशक्ति सम्मान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति सदैव से महिलाओं पर आधारित एवं केन्दि्रत रही है। भारतीय ग्रन्थों में महिलाओं के सम्मान में बहुत सारी रचनाएं की गई हैं। भारत की संस्कृति में महिलाएं हमेशा से ही केन्द्र बिन्दु एवं सम्मानित व अभिनंदनीय रही हैं । भारतीय युवाओं को प्राचीन संस्कृति से सीख लेकर इस विरासत को और आगे ले जाना होगा। वर्तमान में देश की राष्ट्रपति से लेकर प्रमुख पदों पर महिलाएं है। युवाओं को अपनी माताओं, बहनों की क्षमता व शक्ति पर गर्व करना चाहिए।
श्री देवनानी ने कहा केन्द्र व राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं लागू की है । हमें इनका लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य अरूणा टांक सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्षमहिलाओं सम्मानओढ़ाई चुनरीJaipur Assembly Speakerwomen honoreddraped chunariजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story