
x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार एवं रविवार को अपने निवास पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े। श्री देवनानी ने सभी समस्याएं सुनकर हाथों-हाथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ सहित विभिन्न संगठनों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अपने निवास पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में पानी, बिजली, सड़क, एडीए, पुलिस और नगर निगम से संबंधित परिवेदनाएं प्राप्त हुई। आमजन ने बिजली जाने, अघोषित कटौती और मेंटिनेंस नहीं होने जैसी समस्याएं रखीं। श्री देवनानी ने अजमेर विद्युत वितरण निगम और टाटा पावर को निर्देश दिए कि इन परिवेदनाओं की सुनवाई कर आमजन को राहत दी जाए। इसी तरह बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने संबंधी शिकायतों पर अजमेर नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण और सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया।
श्री देवनानी ने उन्हें निर्देश दिए कि जहां ज्यादा समस्या है, वहां तुरंत पेचवर्क किया जाए। शेष सड़कों पर बारिश रूकते ही पेचवर्क, मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य किया जाए। इसी तरह पेयजल से संबंधित शिकायतों पर जलदाय विभाग को निर्देशित किया गया। आमजन ने पुलिस, नगर निगम एवं एडीए से संंबंधित शिकायतें भी दी। विभागों को निर्देश दिए गए कि इन समस्याओं को समयबद्ध निराकरण हो।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ ने महामंत्री करण यादव के नेतृत्व में श्री देवनानी का अभिनंदन किया। इसी तरह एआरजी सिटी के निवासियों ने ट्रांसफार्मर लगवाने पर श्री देवनानी का आभार जताया।
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्षनिवास जनसुनवाईJaipur Assembly SpeakerResidence Public Hearingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





