राजस्थान

Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष ने उ‌द्योगपति रतन टाटा के निधन पर दुःख जताया

Tara Tandi
10 Oct 2024 6:17 PM IST
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष ने उ‌द्योगपति रतन टाटा के निधन पर दुःख जताया
x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने भारत के प्रख्यात उ‌द्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा दुःख जताया है। श्री देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय टाटा भारतीय उ‌द्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उ‌द्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे।
देवनानी ने कहा कि मानवीय मूल्यों व परोपकार में गहरी आस्था रखने वाले बड़े उ‌द्योगपति, विजनरी लीडर, ईमानदारी, नैतिकता, दयालुता और स‌द्भावना की मिसाल श्री रतन टाटा के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।
Next Story