राजस्थान
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने दी परशुराम जयंती की शुभकामनाएं
Tara Tandi
29 April 2025 10:26 AM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सत्य, धर्म और न्याय का प्रतीक है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका आदर्श हमें समाज में नैतिकता और न्याय की स्थापना की प्रेरणा देता है।
श्री देवनानी ने सोमवार को परशुराम सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होनें कहा कि भगवान परशुराम ने समाज में व्याप्त अनीति का विरोध करते हुए धर्म की रक्षा की। उनका साहस और कर्तव्यपरायणता हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके जीवन के आदर्शों को अपनाकर समाज में शांति, समृद्धि और सद्भावना स्थापित करनी चाहिए।
भगवान परशुराम एक महान योद्धा एवं विचारक थे। उन्होंने अपनी शक्ति का उपयोग समाज के संकटों से निपटने के लिए किया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि जब भी समाज में अन्याय और अत्याचार फैलते हैं, तब उसे समाप्त करने के लिए हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
श्री देवनानी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लें और समाज में सत्य, धर्म और शांति को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि इस दिन को हम सभी को एक नए संकल्प के साथ मनाना चाहिएए ताकि हम समाज में भलाई के कामों को बढ़ावा दे सकें और हर स्तर पर समानता और भाईचारे की भावना को सशक्त बना सकें।
विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श समाज के हर वर्ग के लिए प्रासंगिक है। उनके जीवन में जो संघर्ष था, वह आज भी हमें प्रेरित करता है कि समाज में न्याय, सम्मान और समानता की स्थापना होनी चाहिए। उनके सिद्धांतों को मानते हुए हम सभी को अपने दायित्वों को समझकर समाज की सेवा करनी चाहिए। श्री देवनानी ने सभी को भगवान परशुराम की जयंती की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की।
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्ष देवनानीपरशुराम जयंतीशुभकामनाएंJaipur Assembly Speaker DevnaniParshuram Jayantibest wishesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





