राजस्थान
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किए प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन
Tara Tandi
12 May 2025 10:33 AM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को नाथद्वारा पहुंचे। श्री देवनानी ने कहा कि देश के कुशल रणनीतिकार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी वीर सेनाओं ने पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया है। वे कामना करते हैं कि हमारा देश वर्तमान नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ता रहे और विश्व में परचम लहराता रहे।
श्री देवनानी रविवार को नाथद्वारा स्थित प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी के 'राजभोग' दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परंपरा अनुसार मंदिर मंडल के पदाधिकारियों ने समाधान पद्धति से उनका स्वागत सत्कार किया गया। मोती महल में विधानसभा अध्यक्ष की अगवानी जिला कलक्टर श्री बालमुकुंद असावा एवं एसपी मनीष त्रिपाठी ने की। जिला कलक्टर ने श्री देवनानी को जिला प्रशासन के नवाचार 'मिशन वृंदा' के तहत राजीविका एसएचजी की ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार 'तुलसी का गमला' उपहार में दिया। इस दौरान उपखंड अधिकारी श्रीमती रक्षा पारीक उपस्थित रहीं।
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्ष देवनानीप्रभु श्रीनाथजी दर्शनJaipur Assembly Speaker DevnaniLord Shrinathji Darshanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





