राजस्थान

Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ऋषभदेव पहुंचे, जैनाचार्य पुलक सागर महाराज से लिया आशीर्वाद

Tara Tandi
10 Aug 2024 7:49 PM IST
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष  देवनानी ऋषभदेव पहुंचे, जैनाचार्य पुलक सागर महाराज से लिया आशीर्वाद
x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शनिवार को उदयपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान श्री देवनानी ने ऋषभदेव पहुंच कर मंदिर में देवदर्शन और संत अभिवादन का लाभ लिया। उन्होंने भगवान ऋषभदेव की धरा पर चातुर्मासरत आचार्य पुलक सागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया व साथी ही धर्म और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। आचार्य श्री ने श्री देवनानी का बहुमान करते हुए पुस्तक भी भेंट की। इस दौरान उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, समाजसेवी चंद्रगुप्तसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग भी उपस्थित रहे।
Next Story