राजस्थान
Jaipur : विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने अजमेर में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण
Tara Tandi
11 Feb 2025 11:01 AM IST

x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को अजमेर शहर में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अजमेर के विकास के लिए योजनाबद्ध रूप से काम किया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को ग्राम लोहागल एवं ग्राम काजीपुरा में सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। इनकी लागत 35 लाख रूपये से अधिक है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर के विकास के लिए योजनाबद्ध रूप से काम किया जा रहा है। इसी के अनुरूप काम हो रहा है। चिकित्सा के क्षेत्र में अजमेर राजस्थान का बड़ा हब बनेगा। इसी तरह आयुर्वेद विश्वविद्यालय, खेल अकेडमी, स्पोट्र्स कॉलेज, आईटी पार्क एवं अन्य विकास कार्य अजमेर के नए मील के पत्थर बनेंगे। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के तहत 24 करोड़ की राशि से नालों का निर्माण जल्द शुरू होेगा। जिसकी टेंडर फरवरी के दूसरे सप्ताह में खुल जाएंगे। इसके अलावा निगम और प्राधिकरण की ओर से भी 11 करोड़ की लागत से नालों का निर्माण करवाया जाएगा।
TagsJaipur विधानसभा अध्यक्ष देवनानीअजमेर विभिन्न विकास कार्योंलोकार्पणJaipur Assembly Speaker DevnaniAjmer various development worksinaugurationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





