राजस्थान

Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने की राज्यपाल से मुलाकात

Tara Tandi
13 March 2025 1:39 PM IST
Jaipur: विधानसभा अध्यक्ष देवनानी और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने की राज्यपाल से मुलाकात
x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी और राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़ ने राज भवन पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल श्री बागडे को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने इस दौरान राज्यपाल को विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित "नवाचारों का एक वर्ष" पुस्तक की प्रति भी भेंट की।
राज्यपाल श्री बागडे ने भी विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी और राज्यसभा सांसद श्री राठौड़ को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
Next Story