राजस्थान

Jaipur: राजगढ़ मसानिया भेरू धाम पर सामाजिक कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष

Tara Tandi
12 Feb 2025 10:42 AM IST
Jaipur: राजगढ़ मसानिया भेरू धाम पर सामाजिक कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष
x
Jaipur जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवानानी एवं जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने मंगलवार को अजमेर जिले के राजगढ़ स्थित मसानिया भेरू धाम पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में उन्होंने मसानिया भैरू जी का आशीर्वाद लिया।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने राजगढ़ भैरव धाम में दर्शन किए। वहां माताजी के मन्दिर पर भी शीश नवाजा। वहां पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजगढ़ भैरव धाम न केवल आध्यात्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यहाँ आने से मन को असीम शांति और शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास एवं जनता की भलाई के लिए ईश्वर का आशीर्वाद आवश्यक है।
जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सामाजिक उत्थान के कार्यों के साथ-साथ धार्मिक स्थल जैसे मसानिया भेरू धाम की महत्ता भी अत्यधिक है, जो न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र हैं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। मंत्री श्री रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए और मसानिया भेरू जी के आशीर्वाद से क्षेत्र की समृद्धि और विकास के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम के दौरान, मसानिया भैरू जी के भक्तों और श्रद्धालुओं ने विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी एवं केबिनेट मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत का स्वागत किया।
Next Story