राजस्थान

जयपुर: बूड़थल गांव में आर्मी के ट्रक में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

Admin Delhi 1
24 March 2022 9:40 PM IST
जयपुर: बूड़थल गांव में आर्मी के ट्रक में लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ राख
x

कानोता थाना इलाके में स्थित बूड़थल गांव में आर्मी के ट्रक में अचानक आग लग गई। बीचों बीच सड़क पर सेना के ट्रक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सेना के जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ट्रक में रखा राशन का सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक सेना का ट्रक शिवदासपुरा से कानोता की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ट्रक के पीछे के हिस्से में अचानक से आग लग गई। सेना के जवानों ने ट्रक से बाहर निकलकर ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय पानी के दो टैंकर वहां से गुजर रहे थे। पानी के इन्हीं दो टैंकरों से आग पर काबू पाया गया। हालांकि ट्रक में पीछे की तरफ रखा राशन का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।

सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और दमकल भी मौके पर पहुंची थी। लेकिन तब तक सेना के जवान और ग्रामीण अपने स्तर पर आग पर काबू पा चुके थे। इस दौरान सेना के जवानों की तत्परता काफी काम आई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Next Story