राजस्थान

Jaipur: क्रीड़ा परिषद द्वारा महाराणा प्रताप एवं गुरू वशिष्ठ पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

Tara Tandi
18 July 2025 5:32 PM IST
Jaipur: क्रीड़ा परिषद द्वारा महाराणा प्रताप एवं गुरू वशिष्ठ पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
x
Jaipur जयपुर: राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर द्वारा गुरू वशिष्ठ एवं महाराणा प्रताप पुरस्कार हेतु प्रशिक्षकों एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।
जिला खेल अधिकारी अब्दुल वहीद ने बताया कि इन पुरुस्कारों हेतु राजस्थान के मूल निवासी प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी ही आवेदन कर सकते हैं। गुरु वशिष्ठ पुरूस्कार हेतु ऐसे प्रशिक्षक जिनसे प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों ने विगत चार वर्षों में अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है, इसके पात्र होंगे। खिलाड़ियों द्वारा नॉन ज्यूडिशिएल स्टॉम्प पेपर पर इस बात का प्रमाण देना होगा कि उन्हें इन्हीं प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त समाचार-पत्रों की कटिंग एवं प्रदर्शन संबंधी अन्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप पुरूस्कार हेतु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर अथवा राष्ट्रीय खेलों में विगत चार वर्षों में उत्कृष्ठ पुरुस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को आवेदन पत्र राजस्थान ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष, महासचिव, राज्य खेल संघ के अध्यक्ष, सचिव, जिला खेल अधिकारी, जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, खेल रत्न अवार्डी, अर्जुन अवार्डी, द्रोणाचार्य अवार्डी, महाराणा प्रताप अवार्डी अथवा गुरु वशिष्ठ अवार्डी में से किसी एक द्वारा प्रमाणित करवाया जाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र परिषद की वेबसाईट से डाउनलोड किये जा सकते हैं। जयपुर मुख्यालय पर आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2025 रखी गई है।
Next Story