राजस्थान
Jaipur: अनुजा निगम के ऋण हेतु अब 31 दिसंबर तक किये जा सकेंगे आवेदन
Tara Tandi
14 Dec 2024 7:51 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय वित्त एवं विकास निगमों के सौजन्य से क्रियान्वित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई कर्मचारी वर्ग, अन्य पिछड़ा एवं दिव्यांगजनों को विभिन्न उद्योगों, व्यवसाय एवं सेवा कार्य में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु आनलाइन आवेदन अब 31 दिसंबर तक किये जा सकेंगे।
अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक श्री दीनानाथ बबल ने बताया कि पात्र आवेदकों की सुविधा के लिए निगम द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 30 नवंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर करने का निर्णय लिया गया है। अब इच्छुक आवेदक एसएसओ आईडी के माध्यम से अनुजा पोर्टल पर ऋण हेतु 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की विस्तृत जानकारी हेतु स्थानीय पंचायत समिति, नगर पालिका कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
TagsJaipur अनुजा निगमऋण 31 दिसंबर आवेदनJaipur Anuja NigamLoan Application 31 Decemberजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





