राजस्थान
Jaipur: प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी या कोताही बर्दाश्त नहीं - मंत्री जोराराम कुमावत
Tara Tandi
14 Aug 2025 12:35 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान के समस्त वेटरीनरी कॉलेजों में इस बार सेंट्रलाइज काउंसलिंग के जरिए ही प्रवेश लिए जाएंगे। इस संबंध में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। मंत्री श्री कुमावत ने बताया कि वेटरीनरी कॉलेजों में प्रवेश को लेकर किसी भी तरह की अनियमितता की शिकायत न आए इसके लिए नई एसओपी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि वेटरीनरी कॉलेजों में सत्र-2025-26 के लिए बी.वी. एससी एंड ए.एच., एम.वी. एससी तथा पीएचडी पाठ्यक्रम के लिए इस बार नई एसओपी के अनुसार प्रवेश सुनिश्चित किए जाएंगे। इसके तहत नीट अथवा आरपीवीटी क्वालिफाइड छात्रों को ही प्रवेश दिया जाएगा। निश्चित कट ऑफ के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एसओपी की पालना के लिए बीकानेर और जोबनेर पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और अन्य अधिकारियों की एक सात सदस्यीय सेंट्रल एडमिशन काउंसलिंग कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट वेटरीनरी कॉलेजों में उक्त पाठयक्रमों में पारदर्शी तरीके से प्रवेश की प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी। यह कमेटी प्रदेश में नए सत्र के लिए करीब 1200 सीटों के लिए काउंसलिंग करवाएगी। श्री कुमावत ने बताया कि इस बार काउंसलिंग के सभी चरण ऑनलाइन होंगे। इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो मॉप अप राउंड के जरिए प्रवेश लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि हर बार काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।
श्री कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार वेटरीनरी कॉलेजों में जीरो टॉलरेंस फॅार करप्शन की नीति अपनाते हुए प्रवेश सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वेटरीनरी साइंस में गुणवतापूर्ण शिक्षा के लिए अति आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। गलत तरीके से प्रवेश देने वाली किसी भी संस्था को बख्शा नहीं जाएगा।
इस अवसर पर पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन की प्रवेश प्रक्रिया के लिए जारी एसओपी का विमोचन भी किया गया।
आरपीवीटी का रिजल्ट 25 अगस्त को-
बी.वी. एससी एंड ए.एच. डिग्री कोर्स के लिए आरपीवीटी की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 अगस्त को जारी किया जाएगा। इसके बाद सितंबर माह में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस बार 3 अगस्त को आयोजित प्रवेश परीक्षा में 1200 सीटों के लिए 9670 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से आरपीवीटी के जरिए करीब 800 व नीट परीक्षा से 400 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।
चार नए वेटरीनरी कॉलेज खोलने को लेकर हुई चर्चा -
बैठक में बजट घोषणा के तहत भरतपुर, सिरोही, कोटा में प्रस्तावित वेटरीनरी कॉलेज को लेकर मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। साथ ही जोधपुर में नवनिर्मित वेटरीनरी कॉलेज में इसी सत्र से प्रवेश की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। मंत्री श्री कुमावत ने कहा कि चूंकि जोधपुर के नए वेटरीनरी कॉलेज में इसी सत्र में प्रवेश दिया जाना है अतः जोधपुर कॉलेज से जिस भी फैकल्टी का तबादला हुआ है उनका तबादला अविलंब निरस्त किया जाकर उन्हें वापस जोधपुर भेजा जाए। उन्होंने राजूवास व जोबनेर के विश्वविद्यालयों के साथ-साथ श्रीगंगानगर की टांटिया यूनिवर्सिटी में प्रवेश को लेकर पूरी पारदर्शिता बरतने के सख्त निर्देश दिए।
बैठक में शासन सचिव पशुपालन, मत्स्य एवं गोपालन डॉ. समित शर्मा ने कहा कि संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन एवं पारदर्शी होगी एवं किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पशु चिकित्सा महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पात्र योग्य छात्रों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाना आवश्यक है। यदि किसी वेटरनरी कॉलेज द्वारा राज्य सरकार एवं वेटरिनरी काउंसिल आफ इंडिया के निर्देशों की पालना नहीं की जाएगी तो उनकी संबद्धता समाप्त कर दी जाएगी।
बैठक में उपसचिव श्री विजय गोधवानी, उप सचिव डॉ. संतोष करोल, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, जोबनेर के कुलगुरू डॉ. त्रिभुवन शर्मा, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, राजूवास के कुलगुरू प्रो. मनोज दीक्षित सहित विश्वविद्यालयों के डीन, निदेशक तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
TagsJaipur प्रवेश प्रक्रियागड़बड़ी कोताही बर्दाश्तमंत्री जोराराम कुमावतJaipur admission processirregularities and negligence will not be toleratedMinister Joraram Kumawatजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





