राजस्थान

Jaipur: गोपालपुरा बाइपास से त्रिवेणी नगर चौराहे तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Admindelhi1
13 Jun 2026 11:09 AM IST
Jaipur: गोपालपुरा बाइपास से त्रिवेणी नगर चौराहे तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
x
गुर्जर की थड़ी मार्ग पर जेडीए की कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

जयपुर: जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आमजन को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार सड़क सीमाओं में आ रहे अतिक्रमणों ध्वस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रवर्तन दस्ते द्वारा यातायात पुलिस व नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत गोपालपुरा बाइपास से गुर्जर की थड़ी, त्रिवेणी चौराहा तक 03 किमी एरिया तक रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

गैर अनुमोदित योजना गंगाराम नगर में अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। सांगानेर, चित्रकूट कॉलोनी में रोड सीमा को एवं ग्राम रामचन्द्रपुरा सांगानेर में गैर मुमकिन सरकारी आम रास्ते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। साथ ही ग्राम जयसिंहपुरा, तहसील सांगानेर, शिव निकुंज कॉलोनी व राम लक्ष्मण वाटिका कॉलोनी में रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया।

Next Story